संतुलित अलगाव

आखिर, 21वीं सदी के लिए एक क्रांतिकारी और नया राजनीतिक ढाँचा आ गया

संतुलित अलगाव क्या है?

हमें अपने सामने आने वाली अंतराष्ट्रीय समस्याओं के समाधानों की जरूरत है। आज की राजनीतिक सोच ने नीति निर्माताओं को पुराने, थके हुए नजरियों की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है जहाँ नए, सोच-विचार किए समाधानों के लिए कोई जगह ही नहीं बचती। नीति निर्माता और विचारशील नागरिक इन समस्याओं को हल करने के लिए नए विचारो की तलाश में हैं!

संतुलित अलगाव एक अभूतपूर्व विदेश नीति निर्देशिका है जो 21वीं सदी की जटिल और अप्रत्याशित दुनिया में देशों को एक ऐसा दृष्टिकोण दिखाती है जो वाकई में बड़े बदलाव ला सकता है। यह संतुलित अलगाववाद पर आधारित एक गंभीर, वास्तविकतावादी राजनीतिक दर्शन है। ये विचार पश्चिमी और पूर्वी, धर्मनिरपेक्ष और धार्मिक समाजों और लोकतान्त्रिक या सत्तावादी सरकारों सबके द्वारा सफलतापूर्वक लागू किए जा सकते हैं। 

संतुलित अलगाव पाँच ऐसे मुख्य क्षेत्रों को समाहित करता है जो अंतरराष्ट्रीय मामलों के संचालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और यह निम्नलिखित समस्याओं के समाधान के लिए एक नया नज़रिया देता है:

- बंद सीमाएँ

- राष्ट्रीय सुरक्षा

- मुक्त व्यापार

- शांतिपूर्ण संबंध

- सामाजिक मामले

मुझे संतुलित अलगाव क्यों पढ़ना चाहिए?

आप हमारे सामने खड़ी राजनीतिक समस्याओं के असली समाधान देना चाहते हैं और 21 वीं सदी में पुराने विचार काम नहीं कर रहे हैं। संतुलित अलगाव आपको ऐसे साधन देगा जिनसे आप विदेश नीति पर एक ऐसे विशेषज्ञ बन सकेंगे जो नई सोच रखता है और ऐसे समाधान देता है जिन्हें नकारना बहुत मुश्किल होगा। आप असली दुनिया के ऐतिहासिक उदाहरणों से सीखेंगे कि कैसे देश महान बनते हैं और कौन सी भयंकर गलतियां उन्हें विनाश के रास्ते ले जाती हैं। इस पुस्तक से आप किसी राष्ट्र को समृद्ध बनाने के रहस्य जानेंगे और इतिहास तथा वर्तमान की महान आर्थिक शक्तियों की अपनी समझ गहरी कर सकेंगे।

आप वर्तमान और इतिहास के नाजुक मामलों के बारे में और समझेंगे जैसे:

- ब्रेक्जिट - यह लोगों और राष्ट्रों को कैसे प्रभावित करता है?

- संयुक्त राष्ट्र - यह कौन से काम अच्छे से करता है और इसमें कैसे सुधार किए जा सकते हैं? 

- अमेरिकन मिलिट्री - इसमें और रोमन लोगों के कामों में क्या समानता है?

- कैटालोनिया - इसके विघटनवाद के उदाहरण से हम क्या सीख सकते हैं?

- शांति निर्माण बनाम बाहरी बल से शांति बनाए रखना - इनमें क्या अंतर है और ये राष्ट्रों पर क्या असर डालती हैं?

इस पुस्तक के नए और सोचने पर मजबूर कर देने वाले विचारों से आपको विदेश नीति के मामलों पर अधिकार से बात करने में मदद मिलेगी। 

संतुलित अलगाव पढ़ने में सबसे ज़्यादा आनंद किसको आने की संभावना है?

संतुलित अलगाव  पढ़ने में सबको मजा आएगा! यह यूनिवर्सिटी के ऐसे छात्रों में जो राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और अंतराष्ट्रीय सम्बन्धों की पढ़ाई कर रहे है और राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों में विशेष रूप से लोकप्रिय है। 

संतुलित अलगाव पुरानी सोच की जकड़ से बाहर निकल कर ऐसे असली और असरदार समाधान देता है जिनसे राष्ट्र अपने लोगों और समृद्धि की रक्षा कर सकते हैं और साथ ही उन्हें अवसर दे सकते हैं। यदि आप वर्तमान राजनीतिक प्रणाली से असंतुष्ट हैं - विवाद, मतभेद और घिसे-पिटे विचारों से थक चुके हैं - तो आपको इस पुस्तक में दिए नए सकारात्मक विकल्प अच्छे लगेंगे।

यदि आप अंतराष्ट्रीय राजनीति के बारे में अपनी समझ बढ़ाना चाहते हैं तो संतुलित अलगाव से जल्दी से और आसानी से काफी आगे बढ़ सकते हैं। आपको नई समझ और नीति निर्धारण के समाधान भी मिलेंगे।

मैं संतुलित अलगाव की अपनी प्रति कहाँ से प्राप्त कर सकता हूँ?

आप संतुलित अलगाव की प्रति सीधे हमारी वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं। 

यहाँ हमारी वेबसाइट पर पुस्तक पेपरबैक, डिजिटल और ऑडियो फॉर्मेट में उपलब्ध है।

मैं कब शुरुआत कर सकता हूँ?

अभी तुरंत! आगे बढ़ें और अपनी निजी प्रति आज ही ऑर्डर करें।